Mau : तीनों नए कानूनों के प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

mau-news

मऊ, संवाददाता : जनपद के पुलिस लाइन सभागार में तीनों नये कानूनों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री के पर्वेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जनपद मऊ के समस्त थानों के कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान तीनों नये कानूनों ( भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) को 01 जुलाई 2024 से लागू होने के संबंध में विभिन्न आवश्यक बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुये प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही साथ प्रशिक्षण के अंत में उक्त प्रशिक्षण से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रथम स्थान अर्जित करनें वाले मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह थाना सरायलखन्सी, द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले आरक्षी चन्द्रशेखर थाना कोपागंज तथा तृतीय स्थान अर्जित करने वाली म०आ० पुष्पा सरोज महिला थाना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *