कानपुर, संवाददाता : पूजा पर्व और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेगी। इससे दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। यह ट्रेन अक्तूबर में विशेष फेरों के साथ चलेगी। इसके बाद नवंबर तक निर्धारित दिनों में इसका संचालन किया जाएगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 16 और 18 अक्तूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालन प्रस्तावित है। वापसी में गाड़ी संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 17 और 19 अक्तूबर को चलेगी। इसके बाद 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को संचालित की जाएगी। कानपुर सेंट्रल पर पांच मिनट रुकेगी ट्रेननई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत स्पेशल सुबह 8:35 बजे रवाना होगी। अलीगढ़ में ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 1:35 बजे रवाना हो जाएगी। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। मिर्जापुर होकर बक्सर, आरा होते हुए रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से सुबह 10 बजे चलने वाली ट्रेन आरा, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दोपहर 3:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी वापसी में पटना से सुबह 10 बजे चलने वाली ट्रेन आरा, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दोपहर 3:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होकर रात 11:30 बजे पहुंच जाएगी। गोविंदपुरी होकर भी चलेगी त्योहार स्पेशलशकूरबस्ती से मालदा टाउन के बीच चलने वाली एक अन्य विशेष ट्रेन की समय-सारणी जारी की गई है। यह ट्रेन दिल्ली, टुंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना भागलपुर और साहिबगंज समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से शाम सात बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 1:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। Post navigation दशहरा से पहले रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर आउट, वायरल हुए रणबीर कपूर-यश के पोस्टर्स