Weather Update : उत्तर पश्चिम भारत में आंधी-तूफान और वर्षा की संभावना

WEATHER-UPDATE

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : आज से अप्रैल माह की शुरुआत हो गई है और गर्मी ऐसी मानो मई-जून महीने की याद आ जाए। पूरे उत्तर भारत में गर्मी अपनी गर्मी का अहसास तेजी से होने लगा है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक धूप अब लोगों को झुलसाने लगी है। शाम के समय हवा चलने से जहां मौसम में थोड़ी ठंडक देखी जाती है वहीं दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ने लग जाता है। बढ़ती गर्मी पर वर्षा लगाम लगाने वाला है। इसकी भविष्यवाणी की है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे को आंधी-तूफान के साथ ही वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटे में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी अलग-अलग जगहों पर वर्षा हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में 1 अप्रैल यानि आज तेज वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली चमक गरज की भी आशंका है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है। रविवार को बादलों की आवाजाही के बीच दिन भर तेज धूप भी खिली रही। हवा चली, लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। अधिकतम34 एवं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है।

बिहार के इन जिलों में होगी वर्षा
आईएमडी के मुताबिक , चार दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के कारण तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि होने से गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना , कैमूर, गया , रोहतास, औरंगाबाद जिले में 24 घंटों के दौरान माध्यम वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *