अलीगढ, संवाददाता : Aligarh News: महिलाओं ने शनिवार को वट सावित्री व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने बरगद के वृक्ष की परिक्रमा कर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। इसके बाद विधि विधान से पूजा कर पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि व संतान सुख की कामना की। इस बार वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और शनिश्चरी अमावस्या का संयोग बनने पर यह पर्व खास है। महिलाओं के साथ कुछ पतियों ने भी इस व्रत को रखा। स्वामी पूर्णानंदपुरी ने बताया कि इसी दिन माता सावित्री के पतिव्रत धर्म और दृढ़ संकल्प से प्रसन्न होकर यमराज ने सत्यवान के प्राण वापस किए थे। पंड़ित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि वट वृक्ष की सात परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेटा जाता है। हर परिक्रमा पति की लंबी आयु के लिए होती है। – दो साल से वट सावित्री व्रत को रख रही हूं। पति भी मेरे साथ इस व्रत को रखते हैं। मेरी सास ने इस व्रत की कथा को सुनाया था। – सोनाली सिंह, अवंतिका फेज -1– परिवार में खुशहाली के लिए व्रत शुभ माना जाता है। इस व्र्रत को 11 साल से रह रही हूं। पति भी मेरे साथ इस व्रत को रखते हैं। – रोली, मान सरोवर– वट सावित्री व्रत को रहते हुए 32 साल हो गए। शादी से ही इस व्रत को रख रही हूं। परिवार में खुशहाली के लिए यह व्रत बहुत जरूरी है। – राधा मिश्रा, कयामपुर मोड़।– शादी के बाद से ही व्रत रख रही है। घर में शुरू से ही इस पूजा को किया जा रहा है। पूजा करने के बाद घर जाकर परिवार के साथ भोजन करती हूं। – राजेश्वरी शर्मा, श्याम वाटिका Post navigation तेंदुआ एचआरआई के निदेशक की कार के आगे कूदा, मची खलबली बरेली में अफसरों संग ई-बस से तहसील पहुंचे डीएम,ई-रिक्शा में बैठे मंत्री