Huthi- ladake

तैज , डिजिटल डेस्क : यमन सरकार के नियंत्रण वाले दूसरे बड़े शहर तैज को हूती लड़ाकों ने कई दिनों से घेर रखा है और वहां पर भीषण लड़ाई चल रही है। नजदीक आते हूती लड़ाकों के भय से लोग अब शहर में ही सुरक्षित स्थान ढूंढ़कर उनमें छिपने की कोशिश कर रहे हैं। इसके चलते मस्जिदों और स्कूलों में जगह नहीं बची है।

पूरे यमन का तीसरा बड़ा शहर तैज लंबे समय से हूती के निशाने पर है। सितंबर में लड़ाई शुरू होने के कुछ ही दिन बाद हूती ने तैज को अदन से जोड़ने वाली सड़क पर कब्जा कर लिया था और उसके बाद लड़ाकों ने शहर को घेरना शुरू कर दिया।

इस दौरान यमन की सरकारी सेना और उसे समर्थन दे रहे सऊदी अरब की वायुसेना ने अपने हमलों से हूती को पीछे धकेलने की तमाम कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए। अब खतरा तैज के हूती के हाथ में जाने का है जिसके पास पहले ही यमन के एक तिहाई हिस्से का नियंत्रण है।

यमन के बडे शहर तैज पर। जबकि हूती समर्थक ईरान ने कहा है कि लड़ाके यमन के भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ लड़ रहे हैं

यमन के बडे शहर तैज पर। जबकि हूती समर्थक ईरान ने कहा है कि लड़ाके यमन के भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ लड़ रहे हैं। हूती की लड़ाई इसी तंत्र के खिलाफ शुरू हुई थी।

लड़ाई छिड़ने के कुछ दिन बाद ही शहर छोड़कर भागे लाखों लोगों के बावजूद अभी शहर में छह लाख लोग मौजूद हैं। ये सभी हूती लड़ाकों से घिरे हैं और शहर के बाहरी इलाकों में लड़ाई जारी है। संयुक्त राष्ट्र ने इनके लिए खाद्य सामग्री का संकट होने की आशंका जताई है।

इस बीच यमन के स्वास्थ्य मंत्री कासिम मुहम्मद बुहैबेह ने बताया है कि यमन सरकार की राजधानी अदन में स्थित राष्ट्रपति के महल पर गुरुवार को हुए हूती लड़ाकों के मिसाइल हमलों में पांच लोग मारे गए और 16 घायल हुए हैं।