Agra : युवक पर चलाई गोली, जेब में रखे मोबाइल ने बचाई जान

AGRA-NEWS

आगरा, संवाददाता : कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर में बृहस्पतिवार रात रंगबाजी मेंं युवक पर तमंचे से फायर किया गया। गोली जेब में रखे मोबाइल पर लगी। इससे जान बच गई लेकिन छर्रे जांघ में लग गए। युवक खुद बाइक से एसएन इमरजेंसी पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

तेज नगर गुम्मट निवासी शिवम की मां प्रीती ने केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे उनका बेटा शिवम बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में स्टेट बैंक के पास चांदनी चौक रोड पर कमला नगर के मनुआ और शास्त्रीपुरम के एलिस ने उसे रोक लिया। एलिस ने तमंचे से फायर किया, गोली शिवम की जेब में रखे मोबाइल पर लगी। मोबाइल टूट गया। जांघ में छर्रे लग गए।

आरोप है कि 3 जुुलाई को भी आरोपियों ने शिवम के छोटे भाई को गोली मारी थी। मगर वह बच गया। तब गोली बाइक में लगी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल में पता चलेगा की जांघ में छर्रे लगे हैं या कोई और चोट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *