बेंगलुरु, एजेंसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। यहां उन्होंने इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉन्प्लेक्स पहुंचकर इसरो चीफ एस सोमनाथ के साथ- साथ अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उन्हें चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी। इस दौरान PM मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए एक बड़ा एलान किया। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए काह कि आप जानते हैं कि स्पेस मिशन के टचडाउन प्वाइंट को एक नाम दिए जाने की वैज्ञानिक पंरपरा है। चंद्रमा के जिस हिस्से पर अपना चंद्रयान-3 उतरा है, भारत ने उस हिस्से का भी नामकरण करने का निर्णय किया है। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस प्वाइंट को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। मैं आपसे अतिशीघ्र मिलना चाहता था’ पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा- मैं आपसे जल्द से जल्द मिलना चाहता था… आपको सलाम करना चाहता था…आपके प्रयासों को सलाम है। आप देश को जिस ऊंचाई पर ले कर गए हैं, ये कोई साधारण सफलता नहीं है। यह अनंत अंतरिक्ष में भारत की वैज्ञानिक सामर्थ्य का एक शंखनाद है। इंडिया इज ऑन द मून।‘कोई भी विफलता अंतिम नहीं होती’PM मोदी ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर वह स्थान, जहां चंद्रयान-2 ने अपने पैरों के निशान छोड़े हैं, उसे अब ‘तिरंगा प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा। यह भारत द्वारा किए गए हर प्रयास के लिए एक प्रेरणा होगी। यह हमें याद दिलाएगा कि कोई भी विफलता अंतिम नहीं होती है।’23 अगस्त का वो दिन…’पीएम मोदी ने इस दौरान चंद्रयान-3 की लैंडिंग के अभूतपूर्व पल को भी याद करते हुए कहा – मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वो दिन, वो एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है। Post navigation Madurai Train Fire : लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में भीषण आग से 10 लोगों की मौत IBSA World Games : भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास,PM मोदी ने दी बधाई