jalalabad-news

जलालाबाद,संवाददाता : टीमों ने सौंफ के छह नमूने लेने के साथ करीब 10 लाख रुपये की 90.93 क्विंटल सौंफ सीज की। सौंफ को स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक रंग से रंगा जा रहा था। वहां काम कर रहे मजदूरों ने पुताई में इस्तेमाल होने वाले रंग को इस्तेमाल किए जाने की बात बताई है।

खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की 15 अंतरजनपदीय टीमों ने यूपी के जलालाबाद में बड़ी कार्रवाई की। टीमों ने सौंफ के छह नमूने लेने के साथ करीब 10 लाख रुपये की 90.93 क्विंटल सौंफ सीज की। सौंफ को स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक रंग से रंगा जा रहा था। वहां काम कर रहे मजदूरों ने पुताई में इस्तेमाल होने वाले रंग को इस्तेमाल किए जाने की बात बताई है।

कहां-कहां से उठाए गए सैंपल ?
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आयुक्त और डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया गया। जलालाबाद के मोहल्ला अंबेडकर नगर, बरेली रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठान आरके ट्रेडिंग कंपनी से सौंफ के दो नमूने लेकर 2,348 किलोग्राम सौंफ सीज की गई। पुरानी राइस मिल, बरेली रोड स्थित शिव कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से सौंफ का एक नमूना और हरा कलर और पीला कलर के एक-एक नमूने लिए गए। यहां 5,185 किलोग्राम सौंफ और 70 किलोग्राम कलर सीज कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बरेली रोड करसुखेड़ा स्थित खाद्य प्रतिष्ठान नंदन ट्रेडिंग कंपनी से सौंफ का एक नमूना लिया गया। सरैया मोड़ स्थित अशोक ट्रेडर्स से सौंफ के दो नमूने लेकर 1,560 किलोग्राम सौंफ सीज की गई। इस तरह इन प्रतिष्ठानों से कुल 9,093 किलोग्राम यानी 90.93 क्विंटल सौंफ सीज की गई।

घी और सरसों तेल का भी नमूना उठाया

नौसारा जलालाबाद स्थित आनंद घी स्टोर से घी का एक नमूना लिया गया। मोहल्ला कानूनगोयान स्थित खाद्य प्रतिष्ठान श्री महाराजा स्वामी एग्रो से सरसों के तेल का एक नमूना लेकर 73 लीटर सरसों तेल सीज किया गया। नौसारा स्थित श्री बालाजी इंटरप्राइजेज से सरसों के तेल का नमूना लेकर 538 लीटर तेल सीज किया गया।

सेंवई और बूंदी का नमूना भी लिया
मेन रोड मालूपुर स्थित विनायक इंटरप्राइजेज से सेंवई और बूंदी का नमूना लिया गया। गुलरिया, जलालाबाद स्थित वीके फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, कोकोनट पाउडर और कुकिंग मीडियम वेजफैट के एक-एक नमूने लिए गए। यहां 120 किलोग्राम कुकिंग मीडियम वेजफैट और 71 किलोग्राम कोकोनट पाउडर सीज किया गया।

कौन कौन अधिकारी रहा मौजूद
पुरानी गल्ला मंडी जलालाबाद स्थित अजय कुमार के घी का खाद्य कारोबार संचालित नहीं पाया गया। नगरिया हॉस्पिटल के पास स्थित सौंफ खाद्य प्रतिष्ठान, याकूबपुर जलालाबाद स्थित मनोज के खाद्य प्रतिष्ठान और याकूबपुर जलालाबाद स्थित संजीव कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा कर अग्रिम जांच के लिए सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता, सीओ दीपक सिंह भी मौजूद रहे।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-ग्रेड-2 विनीत कुमार ने बताया कि कार्रवाई में कुल 16 नमूने लिए गए

सहायक आयुक्त (खाद्य)-ग्रेड-2 विनीत कुमार ने बताया कि कार्रवाई में कुल 16 नमूने लिए गए। सीज खाद्य पदार्थों में सौंफ 90.93 क्विंटल, खाद्य तेल 611 लीटर, कुकिंग मीडियम वेजफैट 120 किलोग्राम, कोकोनट पाउडर 71 किलोग्राम और कलर 70 किलोग्राम शामिल है। और शाहजहांपुर की उपस्थिति में की गई। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।