कुल्लू ,संवाददाता : विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद पार्वती घाटी में भी पर्यटन कारोबार गति पकड़ने लगा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली से आई एक वोल्वो बस पर्यटन स्थल कसोल पहुंची है। 83 दिन बाद निजी वोल्वो के पहुंचने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है। वहीं मणिकर्ण घाटी में 15 फीसदी तक होटल आक्यूपेंसी पहुंच गई है। जबकि वीकेंड में होटलों की आक्यूपेंसी 20 से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। होटल कारोबारी हुकम चंद का कहना है कि शुक्रवार सुबह एक निजी वोल्वो कसोल पहुंची है। लंबे अरसे के बाद पार्वती घाटी में वोल्वो के पहुंचने से रौनक लौट आएगी। होटल एसोसिएशन मणिकर्ण के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि वोल्वो बसों के आने से पर्यटन को गति मिलेगी। Post navigation Kangra News : पुहाड़ा पुल की हुई मरम्मत से वाहन चालकों ने ली राहत Ujjain Rape Case : आरोपी के पिता बोले – ‘मेरे बेटे ने गलत काम किया है, गिरफ्तारी की जगह गोली मार देनी थी’