मऊ, संवाददाता : योग के क्षेत्र में लगभग 9 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे योग शिक्षक राजन विश्वकर्मा का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में योगासन खेल में बतौर जज निर्णायक के रुप में हुआ है, योग गुरु राजन जनपद के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के निवासी हैं। योग गुरु राजन विश्वकर्मा का तमिलनाडु राज्य के चेन्नई स्थित राजाराथिनम स्टेडियम में 20 जनवरी से 23 जनवरी तक होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स में योगासन खेल में उत्तर प्रदेश राज्य से बतौर टेक्निकल ऑफिसियल के रूप मे चयन हुआ है। जहां वे योगासन खेल में जज की भूमिका निभाएंगे। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से मऊ जनपद के साथ ही साथ पूरे प्रदेश की ख्याति बढ़ेगी। योग गुरु राजन विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 में योगासन खेल को भारत सरकार ने खेल की सूची में मान्यता दी। तभी से वे योगासन खेल को आगे बढ़ाने में अपना महत्पूर्ण योगदान दे रहें हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दो बार राष्ट्रीय स्तर की योगासन खेल प्रतियोगिता में भी बतौर जज अपनी सेवाएं दे चुके हैं।उन्होंने कहा योगासन खेल को भारत सरकार के खेल मंत्रालय एवं आयुष मंत्रालय से मान्यता मिलने के बाद योगासन खेल को खेलो इंडिया व नेशनल गेम्स में भी जगह मिल चुकी है और योगासन खेल को ओलिंपिक में भी ले जाने की तैयारी है। उन्होंने खेलो इंडिया में चयनित होने के बाद योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य व उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। योग गुरु राजन की इस उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मऊ एवं उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। Post navigation Jammu : पाकिस्तानी घुसपैठिया को BSF ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी Jind : सुनील जागलान और उनकी दोनों बेटियां राष्ट्रपति के बनेंगे मेहमान