राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ Budget Session की शुरुआत

parliament-budget-session

नईदिल्ली, एजेंसी : संसद के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई। सुबह 11 बजे दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं को सामने रखा।

उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा, अंतरिक्ष, रेलवे, स्टार्टअप और सामाजिक क्षेत्रों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण और 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी।

इंफ्रा और रेलवे सेक्टर में ऐतिहासिक उपलब्धियां
राष्ट्रपति मुर्मू ने इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा रेलवे पुल तैयार हुआ है और जम्मू-कश्मीर से केरल तक 150 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क खड़ा किया गया है। पूर्वोत्तर में आइजोल को रेल मार्ग से जोड़ना भी बड़ी उपलब्धि है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत को उन्होंने आधुनिक रेलवे की दिशा में अहम कदम बताया।

बदलते वैश्विक हालात में भारत की मजबूत भूमिका

राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं, लेकिन भारत अपनी मजबूत विदेश नीति और आर्थिक नीतियों के बल पर आगे बढ़ रहा है। “मेक इन इंडिया” की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है और भारत वैश्विक मंच पर सेतु की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

रक्षा क्षेत्र में मिशन सुदर्शन चक्र और ऑपरेशन सिंदूर
रक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने बताया कि मिशन सुदर्शन चक्र के तहत देश की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान में भारतीय सेना ने आतंकियों के अड्डों को ध्वस्त कर अपना शौर्य और पराक्रम पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित किया।

स्टार्टअप, रोजगार और उद्योग में नई ऊर्जा
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश में अब 2 लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी तेजी आई है और सरकार ने चार नई सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दी है। शिपिंग सेक्टर को 70 हजार करोड़ रुपये का ऐतिहासिक पैकेज दिया गया है और 20 लाख से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण मिला है।

सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं और गरीबों पर विशेष फोकस

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार दलितों, गरीबों और वंचित वर्गों के लिए लगातार काम कर रही है। सालभर में 7 लाख महिलाएं “लखपति दीदी” बनी हैं और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने VB-G और RAM-G जैसे कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे सामाजिक न्याय और सुशासन को मजबूती मिली है।

GST सुधारों से अर्थव्यवस्था को नई गति
राष्ट्रपति ने कहा कि जीएसटी सुधारों से देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिली है। उन्होंने भरोसा जताया कि कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ेगा और राजकोषीय अनुशासन बनाए रखेगा।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World