न्यूयार्क, एनएआई : संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर बोले कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग थे, हैं और बने रहेंगे। प्रीतक माथुर ने कहा कि कोई भी देश कितनी भी गलत सूचना, बयानबाजी और प्रचार के माध्यम से इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर- भारत प्रतीक माथुर ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘वीटो पहल’ को अपनाए हुए एक वर्ष बीत चुका है। वीटो पर भारत की स्थिति सुसंगत और स्पष्ट रही है। यूएनजीए ने 2008 में सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गयी थी कि वीटो के सवाल सहित यूएनएससी सुधार के सभी पांच बिन्दुओ पर व्यापक तरीके से निर्णय लिया जाएगा और इसलिए किसी एक समूह को अलग से संबोधित नहीं किया जा सकता है। प्रीतक माथुर ने कहा कि वीटो का उपयोग करने का विशेषाधिकार केवल पांच सदस्य देशों के पास हैं। यह राज्यों की संप्रभुता समानता की अवधारणा के बिल्कुल खिलाफ है और केवल द्वितीय विश्व युद्ध की मानसिकता को कायम रखता है।भारतीय प्रतिनिधि प्रतीक माथुर ने कहा कि मतदान के अधिकार के संदर्भ में या तो सभी राष्ट्रों के साथ समान व्यवहार किया जाता है या फिर नए स्थायी सदस्यों को भी वीटो दिया जाना चाहिए। Post navigation असल पहलवानों के दंगल में फंसे ‘सियासी पहलवान’ बृजभूषण सिंह,अब बचना आसान नहीं पीएम मोदी आज वर्चुअली 50 लाख कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक