UP : मंडप से भाग गया दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन

mathura-news

मथुरा , संवाददाता :यूपी के मथुरा जिले में शादी के मंडप से एक दूल्हा भाग गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में दोनों सगी बहनों की शादी टल गई।

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार रात एक ही मंडप में दो सगी बहनों की शादी हो रही थी। इसी दौरान बड़ा दूल्हा भाग गया। जानकारी होने पर दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। खुशियों वाले घर में अचानक सन्नाटा पसर गया। हालांकि मामले को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई, जिसमें लड़का पक्ष 13.50 लाख रुपये और सामान लौटाने पर राजी हो गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो युवतियों की शादी 10 फरवरी को राजस्थान के डीग जिले के गांव निवासी दो सगे भाइयों से तय थी। परिवार ने पूरी तैयारी की। बरात लड़की पक्ष के घर पहुंची। बताया गया कि रात में बड़ा दूल्हा लघुशंका जाने की बात कहकर बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। 

तलाश के बाद उसके भाग जाने की बात सामने आई। बड़ी बेटी की शादी रुकने से छोटी बहन की शादी भी नहीं हो सकी। सूचना पर गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची। लड़का पक्ष के छह सात लोगों से पूछताछ की। उधर घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में लड़का पक्ष ने शादी में दिया गया पूरा सामान लौटाने और लड़की पक्ष को 13.50 लाख रुपये देने पर सहमति जताई है।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World