बरेली जाट रेजिमेंट सेंटर में कुश्ती खिलाड़ियों की भर्ती रैली 4 जून से

bareilly-regiment-news

बरेली, संवाददाता : कुश्ती खिलाड़ियों के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका है। आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी की ओर से देश भर के उत्कृष्ट युवा कुश्ती खिलाड़ियों के लिए एक विशेष भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली जाट रेजिमेंट सेंटर बरेली में होगी।

 बरेली के जाट रेजिमेंट सेंटर स्थित आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी की ओर से देश भर के उत्कृष्ट युवा कुश्ती खिलाड़ियों के लिए एक विशेष भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली चार से छह जून तक आयोजित की जाएगी। इसमें कुश्ती (ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल) के होनहारों का चयन किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु चार जून को आठ से 14 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। आवेदक का जन्म चार जून 2012 से छह जून 2018 के बीच होना चाहिए। खिलाड़ी के पास प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक या राष्ट्रीय स्तर को कोई भी पदक होना अनिवार्य है।

पदक विजेताओं को प्राथमिकता
भर्ती में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित अंडर-14 या अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आयोजित अंडर-14 या अंडर-15 राज्य कुश्ती चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओं और अंडर-14 व अंडर-15 हैवी वेट खिलाड़ियों को दूसरी प्राथमिकता दी जाएगी।

सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा पंजीकरण 
पूरी प्रक्रिया जाट रेजिमेंट सेंटर, बरेली में संपन्न होगी। इसके लिए पंजीकरण चार जून को सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 7889677484, 935907677, 8273826535 और 7814366531 जारी किए हैं।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World