इंदौर, डिजिटल डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इंदौर में नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या भोज के दौरान एक सरकारी टीचर पर बच्चियों को पीटने का आरोप लगा है। बच्चियों के परिजनों का आरोप है कि सरकारी रिटायर टीचर ने पहले खुद बच्चियों को भोज के लिए बुलाया था। टीचर पर बच्चियों को कपड़े उतरवाकर मारने और करीब 4 घंटे कमरे में बंद रखने का भी आरोप लगाया गया है। बच्चियों के मुताबिक, वे कन्या भोज के लिए इलाके में गई थीं। तभी टीचर अनीता मोहता उन्हें अपने घर बुला ले गईं। उन्होंने गिफ्ट और पैसे देने का लालच दिया। घर पहुंचने के बाद महिला ने कहा कि यहां पैसे रखे थे, तुम लोगों ने चुराए होंगे। इसके बाद उन्होंने बच्चियों को कमरे में बंद कर दिया और थप्पड़ मारने लगीं। बच्चियों का कहना है कि उन्होंने कपड़े भी उतरवाए और मारपीट जारी रखी। वे मिन्नतें करती रहीं कि उन्होंने कोई चोरी नहीं की, लेकिन महिला नहीं मानी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। वे बच्चियों को लेकर एमआईजी थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्चियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमआईजी थाना प्रभारी चंद्रभाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला नया बसेरा इलाके में करीब 10 साल तक सरकारी स्कूल में पढ़ा चुकी हैं, जहां ये बच्चियां रहती हैं। Post navigation टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए ट्रेन से लाए गए थे हथियार, 2 महिलाओं समेत 4 और गिरफ्तार हरमनप्रीत और शेफाली की रिकॉर्ड पारी के दम पर जीता भारत