Kasganj-news

कासगंज, संवाददाता : यूपी के कासगंज जिले में एक बीडीओ का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें अधिकारी कमीशन मांगने और इसे डीएम समेत अन्य अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 

कासगंज के पटियाली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सरकारी कार्यों के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन मांगने और इस रकम को जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) तथा जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) तक पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। इस सनसनीखेज खुलासे से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम से उच्च शासन स्तर को भी अवगत कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अगली प्रशासनिक कार्रवाई तय की जाएगी।