कानपुर, संवाददाता : अब शहर से दिल्ली और वाराणसी जाने वालों के लिए एक और सुपरफास्ट ट्रेन मिल गई है। वाराणसी-नई दिल्ली के बीच शनिवार को दाैड़ी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का नियमित संचालन दो नवंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन वाराणसी से चलकर प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन रात 12:40 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 12:45 बजे रवाना होगी। यानी कानपुर से दिल्ली पहुंचने में करीब पांच घंटे 25 मिनट लगेंगे। शनिवार को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 8:05 बजे के बजाय 45 मिनट की देरी से रात 8:48 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची। सात मिनट के ठहराव के बाद रात 8:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई। ट्रेन के स्वागत के लिए महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, राकेश सचान, एमएलसी सुनील विश्नोई, विधायक मोहम्मद हसन रूमी और डीआरएम दीपक कुमार व उपमुख्य यातायात प्रबंधक आकांशु गोविल समेत रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। इस दाैरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रेलवे के मुताबिक, उद्घाटन स्पेशल में कुल 283 यात्री सवार थे रेलवे के मुताबिक, उद्घाटन स्पेशल में कुल 283 यात्री सवार थे। कानपुर सेंट्रल पर 33 यात्री उतरे। ट्रेन से सफर करने वाले प्रयागराज के इन्फ्लुएंसर राहुल सिंह ने बताया कि यात्रा का अनुभव अच्छा रहा। खाना भी अच्छा था और ट्रेन में सफर के दौरान आरामदायक महसूस हुआ। वह ट्रेन के अनुभव और जानकारी के लिए इसमें सवार हुए थे। अब दूसरी ट्रेन से प्रयागराज लौटेंगे। सप्ताह में छह दिन दाैड़ेगीवंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 27421 वाराणसी-नई दिल्ली शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल पर रात 12:40 बजे पहुंचकर 12:45 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली-वाराणसी शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। कानपुर सेंट्रल पर रात 2:45 बजे पहुंचेगी और 2:50 बजे रवाना होगी। 16 कोच वाली ट्रेन में एक एसी प्रथम श्रेणी, चार एसी द्वितीय श्रेणी और 11 एसी तृतीय श्रेणी हैं। Post navigation Drishyam में ‘गायतोंडे’ ने सच में मार दिया था इशिता दत्ता को थप्पड़ KGMU में धर्मांतरण का खुलासा, डॉ. अनीस ने 19 हिंदू युवतियों से किया दुष्कर्म