amrit-bharat-aligarh

अलीगढ़, संवाददाता : Aligadh News : नई दिल्ली से पटना जंक्शन जाने वाली गाड़ी संख्या 22362 अमृत भारत एक्सप्रेस को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो दिन के लिए अस्थायी ठहराव दिया गया है। 

त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत दी है। नई दिल्ली से पटना जंक्शन जाने वाली गाड़ी संख्या 22362 अमृत भारत एक्सप्रेस को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो दिन के लिए अस्थायी ठहराव दिया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, ट्रेन का ठहराव सात नवंबर को रहेगा। इस दौरान ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर रात 09:08 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 09:10 बजे रवाना होगी।