New York Flood : न्यूयार्क में आई बाढ़ का कारण जलवायु परिवर्तन – कैथी होचुल

NEWYORK-FLOOD

एपी, न्यूयार्क : न्यूयार्क की गवर्नर कैथी होचुल ने शनिवार को कहा कि शहर में शुक्रवार को हुई भारी वर्षा और बाढ़ जलवायु परिवर्तन का नतीजा है। उन्होंने इसे न्यू नार्मल करार दिया। राहत और बचाव कार्यों के लिए उन्होंने अधिकारियों की प्रतिक्रिया की सराहना की।

न्यूयार्क में बाढ़ के हालात में सुधार
इस बीच शनिवार को बाढ़ के हालात में सुधार हुआ है। बाढ़ का पानी घट रहा है। बेसमेंट से पानी को निकाला जा रहा है। राजमार्गों, सबवे और हवाईअड्डों पर यातायात फिर से शुरू हो गया है।

शहर में अचानक आई बाढ़
बता दें कि शुक्रवार को हुई तेज वर्षा के बाद शहर में अचानक बाढ़ आ गई थी। इसके बाद आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि जान एफ. केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 8.65 इंच (21.97 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई थी।

बाढ़ से यातायात प्रभावित
जानकारी के अनुसार, ब्रुकलिन के कुछ हिस्सों में 7.25 इंच (18.41 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई थी। कुछ सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया था। राजमार्गों पर वाहन चालक फंस गए। न्यूयार्क शहर का यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। सड़कें और हाईवे पानी में डूब गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *