लखनऊ,ब्यूरो : सपा के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आजमी की मुश्किलें बढ़ना अब लगभग तय हैं। आयकर विभाग की बेनामी यूनिट ने अबु आजमी व उनके साझेदार वाराणसी के विनायक ग्रुप की संपत्तियों की जांच गति और तेज कर दी है। आयकर विभाग ने बीते माह लखनऊ व वाराणसी के अलावा मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। इससे पूर्व कर चोरी के मामले में आयकर ने नवंबर, 2022 में अबु आजमी व उनके करीबियों के मुंबई व दिल्ली के अलावा लखनऊ, कानपुर, वाराणसी व कोलकाता स्थित 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी और कई दस्तावेज कब्जे में लिए थे। सूत्रों का कहना है कि लगभग 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आई थी।अबु आजमी ने आयकर विभाग को जुर्माने के साथ कर चुकाया था। जिसके बाद बेनामी यूनिट ने बेनामी संपत्तियों की जांच शुरू की थी। यूनिट ने कई संपत्तियों का ब्योरा जुटाने के बाद अपनी जांच तेज की है। जांच के दायरे में यूपी, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र की 100 से अधिक संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। Post navigation Subrata Roy : सुब्रत राय का निधन,आज लखनऊ में अंतिम संस्कार IND vs NZ : Virat Kohli ने तोड़ा SachinTendulkar का रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग भी छूटे पीछे