SUBRAT-ROY

लखनऊ, संवाददाता : सहारा इंडिया समूह के प्रबंध कार्यकर्ता सुब्रत राय का का निधन मंगलवार को मुम्बई में हुआ था। सुब्रत राय का पार्थिव शरीर आज लखनऊ पहुंचेगा, जिसे गोमतीनगर के सहारा शहर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कब होगा, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्वजन के मुताबिक शव दोपहर 12 बजे मुंबई से लखनऊ लाया जाएगा।

उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवारीजन सहारा शहर पहुंचने लगे। महानगर स्थित सहारा इंडिया परिवार के उप प्रबंध कार्यकर्ता ओपी श्रीवास्तव के आवास पर देर रात सुब्रत राय के अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर बैठक होती रही। माना जा रहा है कि अंतिम संस्कार में राजनीतिक और फिल्मी समेत कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।