आगरा, संवाददाता : उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्यूटी पार्लर से दुल्हन सजकर आई और फिर डेस्टिनेशन वेडिंग नाले पर हुई। इस अवसर पर ढोल-नगाड़े बजते रहे। पंडित ने विवाह के मंत्र पढ़े। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने हाथ में तख्ती लेकर जन समस्या पर विरोध व्यक्त किया। तख्ती में लिखा कि सीवर लाइन नहीं तो वोट नहीं। इस शादी के अनोखे प्रदर्शन में बराती और मेहमान अपने-अपने घर से खाना लेकर आए। प्रीतिभोज के रूप में सब मिल बैठे और खाना खाया। यह नजारा एक ऐसी वेडिंग सेरेमनी का था, जिसका आयोजन जलभराव से त्रस्त लोग अनोखे विरोध-प्रदर्शन के रूप में किया। भगवान शर्मा व उनकी पत्नी उमा ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन बताते चलें कि शमसाबाद रोड स्थित नगला कली से रजरई मार्ग पर 12 से अधिक कॉलोनियां हैं। इनके लिए न तो सड़क है और न ही नाली निकासी की सुविधा। गंदा पानी रास्ते पर बहता है। 15 वर्षो से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाकर थकने के बाद गत दिनों क्षेत्रीय लोगों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेकर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए थे। रविवार को यहां 43 वर्षीय भगवान शर्मा व उनकी पत्नी उमा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए वेडिंग सेरेमनी (शादी की सालगिरह समारोह) किया। 17 वर्ष पहले इनकी शादी हुई थी। श्रीभगवान ने कहा कि पत्नी ब्यूटी पार्लर से दुल्हन के रूप में सजकर आई। जहां जलभराव है वहां नाले पर जयमाला हुई। इसके बाद वह फूलों से सजी कार पर पत्नी को विदा कराकर ले गए। श्री भगवान ने कहा हम न्याय व शांतिप्रिय लोग हैं। बिल्डर, एडीए, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के गैर जिम्मेदार रवैये से तंग आ गए हैं। क्षेत्र में कोई विकास कार्य पिछले 15 वर्ष से नहीं हुआ। सीवर का गंदा पानी रास्तों में भरा है। नालियों के पानी की कोई निकासी नहीं हैं। दस हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। कोई सुनवाई नहीं होने पर डेस्टिनेशन वेडिंग कर विरोध दर्ज करा रहे हैं। Post navigation Varanasi Weather : काशी में झमाझम बारिश के बाद बढ़ी ठंड UP : हवाई जहाज रिपेयर करते समय एयरफोर्स जवान की मौत