नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूएस-पाक को लेकर ताजा बयान दिया। इससे इस्लामाबाद में चिंता जरूर बढ़ जाएगी। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान और चीन के साथ वाशिंगटन के संबंधों को लेकर भारत का पक्ष लेते हुए कहा कि ये रिश्ते कभी भी भारत की कीमत पर नहीं होंगे। अब बदल चुकी है दुनिया समाचार पत्र ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में रुबियो ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की तुलना निक्सन-किसिंजर के दौर से करना उचित नहीं होगा। उन्होंने इसके पीछे की वजह साफ करते हुए बताया कि उस दौर और आज के दौर की दुनिया में काफी कुछ बदलाव है। भारत के साथ रिश्तों को दी तवज्जो रुबियो ने कहा कि 1970 के दशक में शीत युद्ध चल रहा था जो अब कहीं भी नहीं है। ऐसे में उस दशक के मुकाबले भारत सहित पूरी दुनिया बदल चकी है।उन्होंने पाक और उसके सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ ट्रंप के बढ़ते संबंधों पर कहा कि दुनिया के किसी भी देश के साथ रिश्ते भारत के संबंधों की कीमत पर नहीं होंगे। भारत के साथ रिश्तों को तवज्जो देते हुए कहा कि हम उस नजरिए से नहीं देखते हैं। पाक के साथ संबंधों पर दिया बयान उन्होंने बताया कि इस बात के सबूत मेरे दौरे, व्यापार समझौता करने की कोशिश, हमारी अब तक की सभी बातचीत है। उन्होंने कहा कि हम मिलकर काम करते हैं। हालांकि उन्होंने पाक के साथ संबंधों को पूरी तरह दरकिनार नहीं किया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसके साथ हमारे संबंध हैं, और हमारे संबंध होने भी चाहिए। मार्को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। विदेश मंत्री मैर्को रुबियो ने यूक्रेन युद्ध पर कहा कि इसे खत्म करने में कई परेशानियां आ रही हैं। इसे खत्म करना आसान नहीं। उन्होंने कहा अगर इसे खत्म करना या सुलझाना आसान होता, तो ये बहुत पहले ही हो गया होता। Post navigation कैलिफोर्निया के हाईवे पर प्लेन क्रैश, बाल-बाल बचे 3 यात्री