Moscow Attack : भारत सहित दुनिया ने मास्को में हुए हमले पर जताई संवेदना

MOSCOW-ATTACK

संयुक्त राष्ट्र, आईएएनएस : मास्को में हुए आतंकी हमले में घायल लोगो और मारे गए लोगों के प्रति भारत सहित संयुक्त राष्ट्र और कई देशो ने संवेदना व्यक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों और रूस सरकार के साथ खड़े होने की बात कही है।

अमेरिका ने की घटना की निंदा
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने घटना की निंदा करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। अमेरिका ने रूस से संयम बरतने की अपील किया है। यूरोपीय संघ (ईयू) ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की है। एंटनी ब्लिंकन बोले है कि यूरोपीय संघ विश्व में सभी स्थानों पर निर्दोष नागरिकों पर हमलों की निंदा करता है।

ब्रिटेन ने जाहिर की संवेदना
ब्रिटेन ने रूस में आतंकी हमले की कड़ी भर्त्सना की है और पीड़ित लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कहा कि ऐसे हमले को कोई भी सही नहीं कह सकता है।

जापान ने की घटना की कड़ी निंदा
जापान के विदेश मंत्रालय ने मास्को में किये गए हमले की कड़ी भर्त्सना की है और पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि जापान और ब्रिटेन रूस से युद्ध लड़ रहे यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं, उसे आर्थिक और सैन्य सहायता दे रहे हैं।

इसके अतिरिक्त कजाकिस्तान, तुर्किये, आर्मेनिया, बेलारूस, कतर अजरबैजान,और निकारागुआ ने भी हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *