bandipora-news

बांदीपोरा ,संवाददाता : भारतीय सेना ने तुलेल, गुरेज घाटी के ऊपरी भुडुअब इलाके में पानी की धारा में फंसी गाड़ी से चार पर्यटकों को बचाया। घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और मुश्किल हालात के बावजूद बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से चारों पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

बचाए गए पर्यटकों ने समय पर मदद, प्रोफेशनलिज्म और समर्पण के लिए भारतीय सेना का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बचाव अभियान के दौरान मदद करने वाले स्थानीय लोगों का भी धन्यवाद किया।