गोरखपुर, संवाददाता : उत्तर प्रदेश कसौधन वैश्य समाज की एक महत्वपूर्ण चिंतन बैठक रविवार को गोरखपुर के एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में समाज के राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सितंबर माह में “कसौधन समाज राजनीतिक अधिकार सम्मेलन” आयोजित की जाएगी, जिसमें देश भर से लाखों की संख्या में समाज के लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कसौधन समाज की जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए संगठित प्रयास की आवश्यकता है। समाज के लोगों को जागरूक कर राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। साथ ही कसौधन समाज को पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र जारी कराने एवं एवं कसौधन जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने तथा अन्य सामाजिक समस्याओं को जनपद स्तर पर भी संगठित करने एवं समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्य वक्ता जनार्दन गुप्ता ने कहा मुख्य वक्ता जनार्दन गुप्ता, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर एकजुट होना होगा। तथा पोस्टर बैनर के माध्यम से जनपद में अभियान चलाकर कसौधन समाज के लोगों को प्रेरित करना होगा l कसौधन समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन कसौधन ने कसौधन समाज की समस्याओं को विस्तार से चर्चा करते हुए समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। भाजपा कोषाध्यक्ष गोरखपुर शत्रुघ्न कसौधन, प्रदेश मंत्री व्यापार मंडल रामअजोर कसौधन, गिरधारी लाल, प्रवीन कसौधन (वाराणसी) आनंद नारायण कसौधन बहराइच संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संतोष कसौधन अयोध्या दीनानाथ जी हरिमोहन कसौधन श्रावस्ती अशोक कसौधन सिद्धार्थ नगर राजेंद्र कसौधन जिला अध्यक्ष बस्ती अखिलेश दास गुप्ता कुशीनगर राजनीति कश्यप नगर पंचायत अध्यक्ष सुकरौली बैजनाथ कसौधन रामप्रवेश कसौधन धनंजय कसौधन जिला अध्यक्ष कुशीनगर रमेश चंद गुप्ता संयुक्त व्यापार मंडल अशोक कुमार गुप्ता महानगर अध्यक्ष गोरखपुर रामदयाल गुप्ता अध्यक्ष गोरखपुर देवेंद्र नाथ गुप्ता उर्फ बल्लू गोरखपुर सुभाष चंद्र गुप्ता टांडा अंबेडकर नगर राम सजीवन कसौधन परमात्मा कसौधन सत्य प्रकाश सिपाही कसौधन संत कबीर नगर अजय राज कसौधन पशुपतिनाथ गुप्त अजय कसौधन उर्फ लला भैया विवेक कसौधन रघुनाथ कसौधन(महराजगंज) आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित करने और राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रस्तावित रैली समाज की एकता, जागरूकता और राजनीतिक चेतना का प्रतीक बनेगी वक्ताओं ने कहा कि सितंबर की प्रस्तावित रैली समाज की एकता, जागरूकता और राजनीतिक चेतना का प्रतीक बनेगी। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। चिंतन बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय कसौधन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कसौधन श्री बीवी गुप्ता एवं संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश कसौधन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप की आरती के साथ हुआ।अंत में समाज के हितों की रक्षा, राजनीतिक अधिकारों की प्राप्ति कसौधन समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा सामाजिक उत्थान के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। Post navigation भारतीय सेना ने तुलेल गुरेज में पानी में फंसी गाड़ी से 4 पर्यटकों को बचाया