गोरखपुर, संवाददाता : बिना लाइसेंस के चल रहे ऑटो पर शुक्रवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान 54 वाहन चालक ऐसे मिले, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। सभी ऑटो सीज कर पुलिस लाइंस में खड़ा करा दिया। इसके अलावा नो पार्किंग में मिले 950 वाहनों का चालान किया गया। सभी से जुर्माना वसूला जाएगा। जानकारी के अनुसार, बिना लाइसेंस के ई-रिक्शा और ऑटो चलाए जाने का प्रकरण सामने आने के बाद से यातायात पुलिस अभियान चला रही है। पहले चरण में ई-रिक्शा पर कार्रवाई की गई। अब शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद की अगुवाई में शहर में अभियान चलाया गया। पुलिस की चेकिंग में 54 चालक ऐसे मिले, जिनके पास लाइसेंस या कागजात नहीं थे। उन सभी के ऑटो को सीज कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि नो पार्किंग और दूसरे तरीकों से नियम तोड़ने वाले 950 वाहनों का चालान किया गया है। Post navigation फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को उत्तराखंड के निवासियों ने किया निर्देशित Champawat : श्रम विभाग से सामग्री नहीं मिलने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा