Auraiya : कार ने मारी टक्कर, दो बालिकाओं समेत तीन की मौत

Auraiya-News

औरैया, संवाददाता : जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें माइल संख्या-137 के पास रविवार साढ़े 11 बजे के करीब वाहन पुल पर कुछ लोग वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुल से निकली तेज रफ्तार कार ने नौ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर मारते हुए कार तेजी से निकल गई। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां दो बालिकाओं समेत तीन को डॉक्टर ने मृत बता दिया। जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को तेज रफ्तार वाहन का कहर सामने आया।

इसमें वाहन का इंतजार कर रहे नौ लोग तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। चीख-पुकार के बीच एक ही परिवार के लोग बुरी तरह से खून से लथपथ नजर आए।

गंभीर घायलों को सैफई किया रेफर
इसमें नगला पहाड़ी निवासी आराध्या (8) पुत्री सोनू सिंह, गुनगुन (10) पुत्री रमन सिंह व रमन सिंह (40) को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं, गंभीर घायलों को सैफई रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *