Jaunpur : चौबीस घंटे में बुखार से दो युवकों की मौत

JAUNPUR-NEWS

जौनपुर, आर. एन. दुबे : खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गॉव में अलग अलग परिवारों के दो युवकों ने बुधवार को तेज बुखार से कुछ घंटों में अचानक दम तोड़ दिया। दोनों शवों का अंतिम संस्कार पिलकिछा श्मशान घाट पर किया गया। घटना में मृत दोनों युवकों के परिजनों में मातम छा गया।

उक्त गॉव निवासी मुन्ना मोदनवाल ऊर्फ माठा पुत्र स्व सुरेश उम्र लगभग 39 वर्ष के परिवार जन ने बताया कि मंगलवार की रात उसे तेज बुखार हो गया। एक निजी चिकित्सक से दवा ली गई। दूसरे दिन दोपहर में उसकी मौत हो गयी।

दूसरी घटना इसी गांव के गोमती नदी के तटीय क्षेत्र निवासी श्यामलाल निषाद पुत्र बलिराज निषाद उम्र लगभग 36 वर्ष के साथ हो गई। वह मुंबई में रहकर समुद्र में मछुआरे का काम करता था।अभी दो दिनों पूर्व गॉव आया था। वह दिन में खेत की मिट्टी की खोदाई का काम करने के बाद नदी में नहाने चला गया। स्नान के बाद घर पहुंचा तो उसे तेज बुखार हो गया। परिजन आनन फानन में उसे जनपद के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एक ही दिन दो मौतों से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया हैं। गांव वालों मानना है कि भीषण गर्मी के प्रकोप से दोनों युवकों ने दम तोड़ा है। फिलहाल उनकी मौत का क्या कारण रहा अस्पताल प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि नही हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *