gorakhpur-news

गोरखपुर, संवाददाता : मौके पर मौजूद लोगों ने भी सहयोग करते हुए एंबुलेंस को निकलने का रास्ता दिया। इस दौरान मरीज को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके, इसे प्राथमिकता दी गई।

गोरखनाथ मंदिर से निकल रही शोभायात्रा के दौरान सीएम योगी ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। मंदिर के मुख्य गेट के पास एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए शोभायात्रा कुछ देर के लिए रोक दी गई। रास्ता खाली होते ही एंबुलेंस को सुरक्षित आगे जाने दिया गया। इसके बाद शोभायात्रा फिर से आगे बढ़ी।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस के पहुंचने पर तत्काल रास्ता उपलब्ध कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी सहयोग करते हुए एंबुलेंस को निकलने का रास्ता दिया। इस दौरान मरीज को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके, इसे प्राथमिकता दी गई।

धार्मिक आयोजनों और शोभायात्राओं के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण यातायात का संचालन चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रास्ता देना बेहद जरूरी है। गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट के पास शोभायात्रा रोककर एंबुलेंस को रास्ता देने की इस पहल ने संदेश दिया कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ मानव जीवन की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देना भी जरूरी है।