लखनऊ, देवेंद्र यादव || यूपी कांग्रेस के प्रभारी के पद पर फिलहाल प्रियंका गांधी वाड्रा काबिज है। लेकिन सूत्रों की माने तो यह स्थिति जल्द बदल सकती है। प्रियंका गांधी का बतौर प्रभारी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कड़ी हार का सामना पड़ा। कांग्रेस को 405 सीटों में से सिर्फ 2 सीट मिली। अगले आने वाले चुनावों को देखते हुए कांग्रेस एक नया प्रभारी नियुक्त कर सकती है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। जानकारों की माने तो दूसरे राज्यों में चुनावों की व्यवस्था को देखते हुए प्रियंका गांधी अपना पद प्रभारी का पद छोड़ सकती है। बड़े-बड़े नेताओं के- सूत्रों के अनुसार पार्टी में काफी बड़े-बड़े नेताओं के नाम प्रभारी पद के लिए सुझाए गए है। जानकार कहते है कि फिलहाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के बड़े नेता तारिक अनवर का नाम दौड़ में सबसे आगे है। हरीश रावत की अगवाई में कांग्रेस ने पहले भी चुनाव जीते है। वही दूसरी ओर तारिक अनवर के माध्यम से कांग्रेस मुस्लिम वोट कब्जा करने का प्लान तैयार कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले ये उलटफेर कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल इस पर मुहर लगाने के लिए राहुल गांधी का इंतजार किया जा रहा है। इस समय राहुल गांधी विदेश यात्रा पर है। उनके वापिस लौटने पर जल्द इस बात की पुष्टि मिल जाएगी कि कौन होगा यूपी में कांग्रेस का नया प्रभारी। Post navigation Vande Bharat Express : आगरा में वंदे भारत पर बरस रहे पत्थर यूपी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत।