नई दिल्ली,रिपब्लिक समाचार, एंटरटेनमेंट डेस्क : फिल्म अभिनेता राम चरण ने स्वातंत्र वीर सावरकर की 140वीं जन्म जयंती पर फिल्म द इंडिया हाउस की घोषणा की है। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और अनुपम खेर की अहम भूमिका होगी। राम चरण तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार हैं। अब उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दिया है कि वह फिल्म प्रोडक्शन वेंचर में उतर रहे हैं। वी मेगा पिक्चर्स फिल्म कंपनी का नाम राम चरण की पहली फिल्म का नाम ‘द इंडिया हाउस’ होगा जो कि पूरे भारतवर्ष में रिलीज होगी। इस फिल्म का एनिमेटेड प्रोमो जारी कर दिया गया है।राम चरण ने ट्विटर पर लिखा है, फिल्म कलाकारों और फिल्म के नाम लिखा हैं। जबकि कि राम वामसी कृष्णा इस फिल्म का लेखन भी करेंगे । राम चरण पहली बार वह किसी फिल्म का निर्देशन करने वाले है। राम चरण ने अपनी फिल्म कंपनी का नाम वी मेगा पिक्चर्स रखा है। इसके अतिरिक्त फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल भी करेंगे। वह इसको लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म का टीजर वीडियो काफी धमाकेदार है। अभिषेक अग्रवाल ने द कश्मीर फाइल्स का निर्माण किया था ?इसके पहले द कश्मीर फाइल्स का निर्माण अभिषेक अग्रवाल ने किया था। इसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था। अभिषेक अग्रवाल ने 2022 में आई तेलुगु फिल्म कार्तिकेय 2 का भी निर्माण किया था। बॉलीवुड इस फिल्म में अच्छा व्यव्यसाय किया था। राम चरण ने किया नाटू-नाटू गाने पर भी डांसइस बीच, विगत ही में, कश्मीर में संपन्न हुई जी-20 की बैठक में भाग लेते हुए राम चरण को देखा गया था। उन्होंने आरआरआर फिल्म के नाटू-नाटू गाने पर भी डांस किया। राम चरण दक्षिण भारत के लोक प्रिय फिल्म एक्टर है। रामचरण काफी ज्यादा लोकप्रियता है। रामचरण सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते है और वह अपने फैंस से समय समय पर वार्ता भी करते है। उनकी फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड्स भी मिला था। Post navigation नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह का साक्षी बनने का अवसर मिला : देवेगौड़ा भारत में कर संग्रह बहुत अधिक- सुरजीत भल्ला