Himachal Weather : हिमाचल के कई भागों में दो दिन बारिश की संभावना

HIMACHAL-WEATHER

नई दिल्ली,ऑनलाइन डेस्क : हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 7 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। वहीं, 8 व 9 अक्तूबर को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश की संभावना है। 10 अक्तूबर को सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के शेष हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

राज्य से दो दिन में मानसून विदा होने के आसार

राज्य के छह जिलों से कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में 1 अक्तूबर को मानसून सीजन खत्म हो चुका है, जबकि जिला शिमला के निचले भागों से यह आंशिक रूप से जा चुका है। अब कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों से इसके दो-तीन दिनों के भीतर विदा होने की संभावना है। पिछले वर्ष भी प्रदेश से 3 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ था। इस बार 24 जून को मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, , भुंतर 13.4, सुंदरनगर 15. धर्मशाला 16.2, कल्पा 6.2, , नाहन 20.4, ऊना 15.८ केलांग 4.0, , सोलन 13.5, मनाली 9.3, पालमपुर 14.0 मंडी 15.6,कांगड़ा 16.7, चंबा 16.2, बिलासपुर 17.6,डलहौजी 15.8, कुफरी 12.9, नारकंडा 10.4, रिकांगपिओ 10.1, सराहन 12.2 पांवटा साहिब 23.0, और देहरागोपीपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज कर लिया गया है।

इस मानसून सीजन में अब तक 12302 घरों को आंशिक नुकसान
इस मानसून सीजन में 24 जून से अब तक 503 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल 519 घायल हुए हैं। इनमें से 199 की सड़क हादसों में मौत हो गई। राज्य में 2941 घर पूरी तरह ढह गए हैं। 12302 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 421 दुकानों व 7247 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 9711.95 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 169 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *