तिमोर, रायटर : इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। रिसर्च भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, इंडोनेशिया के पश्चिमी तिमोर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता तेज होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। Post navigation War Against Hamas : हमास के खिलाफ युद्ध समाप्त होने के बाद गाजा पर किसकी होगी सत्ता Diwali 2023 : PM Modi ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं