Aligarh : जामुन के सात हरे पेड़ काटने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ALIGARH-NEWS

अलीगढ, संवाददाता : थाना क्षेत्र के गांव मानई में तीन लोगों ने 12 मई को एक ठेकेदार से मिलकर जामुन के सात हरे पेड़ों पर आरा चला दिया। पेड़ काटने की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर काटने वाले भाग गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्रीय वन रक्षक मुकेश कुमार ने कहा है कि 12 मईं को गांव मानई के नगला माता में कुछ लोग हरे पेड़ काट रहे थे। पेड़ काटने की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई। टीम को देखकर पेड़ काटने वाले आरोपी भाग गए। मौके पर चार जामुन के हरे पेड़ कटे हुए मिले हैं। जानकारी करने पर पता चला है कि गांव के तीन लोगों ने एक ठेकेदार के द्वारा पेड़ कटवाए हैं। वन रक्षक की तहरीर पर चार आरोपी राजपाल, उमेश व सत्यपाल पुत्रगण मुंशीलाल समेत ठेकेदार विजेंद्र पुत्र कप्तान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *