नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : Weather News : उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। IMD ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, MP और पहाड़ी राज्यों के लिए कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 8°C तक गिर गया है, जबकि पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.8°C दर्ज हुआ। कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में बढ़ रही है।डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड (Cold Wave Alert) ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में तापमान (Weather Update) लगातार गिर रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को इन राज्यों के लिए शीतलहर और सुबह के समय कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। कई राज्यों में कोहरा छाया दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों हरियाणा, पंजाब, बिहार और पूर्वी यूपी में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.8°C तक दर्ज किया गया, जो प्रदेश में शीतलहर का प्रमुख संकेत है। अगले दो दिनों तक इन राज्यों में शीतलहरमौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक इन राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहने और सुबह के समय धुंधलापन दिखाई देने की संभावना है। वहीं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे पहुंच चुका है, और हाल ही में हुई बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों तक ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं। कई जगह पाला पड़ने का भी खतरा बना हुआ है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है, जिसके चलते अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश दर्जदक्षिण भारत की बात करें तो तटीय तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावा आंतरिक तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। Post navigation Kanpur : कोहरे के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की CG : 75 लाख का धान का अवैध भंडार जब्त