जालौन, संवाददाता : कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अपहृत अधिवक्ता का शव और आला-ए-कत्ल किया बरामद गया। गाड़ी की बरामदगी के दौरान कालपी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस पर आरोपियों ने पहले से छिपाए हथियार से फायर किए। जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 6 राउंड गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में गोली लगी। एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किया गया। Post navigation रणबीर कपूर ने एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की रामायण के पुष्पक विमान की तुलना CM सामूहिक विवाह योजना के तहत 97 जोड़ों ने लिए फेरे, दो ने पढ़ा निकाह