कानपुर, संवाददाता : बिधनू के कठेरुआ स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह आयोजित किया गया। इसमें घाटमपुर क्षेत्र के 97 जोड़ों ने विवाह किया। तीसरे दिन आयोजित समारोह में हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के सात फेरे लिए, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह पढ़वाया। घाटमपुर ब्लॉक क्षेत्र के 105 जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 97 जोड़ों ने विवाह की रस्में पूरी कीं। समारोह में घाटमपुर नगर पालिका क्षेत्र के पांच और विकासखंड क्षेत्र के 92 जोड़े शामिल हुए। विधायक सरोज कुरील ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम, खंड विकास अधिकारी आशीष मिश्रा और एडीओ समाज कल्याण पल्लवी मौजूद रहीं। Post navigation कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में लगी गोली KGMU में धर्मांतरण, शिकायतों को दबाने पर घिरे अफसर-डॉक्टर, 4 विभागों में नेटवर्क एक्टिव होने के साक्ष्य