जौनपुर, आर,एन,दुबे : खुटहन थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खेत में बोई गई सब्जियों में से घास छीलते समय किसी विषधर के काट लेने से एक किसान की मौत हो गई। दुबारा नई जिंदकी की आशा में परिवारीजन चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर देने के बाद भी झाड़फूंक में लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी 32 वर्षीय रिंकू यादव पुत्र हौसिला प्रसाद सुबह खेत में घास छील रहे थे। तभी उनके पैर में कोई विषधर काट लिया। कटे स्थान पर जलन महसूस कर रिंकू पहले तो विषैले जंतु की तलाश करने लगा। कुछ समय के बाद जब उसे चक्कर जैसा आने लगा तो बगल खेत में काम कर रहे अन्य किसानों को आवाज दी। लोगों से वह किसी विषधर के काटने की बात कहकर बेहोश हो गया। आनन – फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिवारजन शव को घर लेकर आए। जहां जीवन की उम्मीद लगाए वे झाड़ फूंक में लगे हुए हैं। Post navigation जम्मू कश्मीर के सभी स्कूलों में सुबह की सभा में राष्ट्रगान अनिवार्य Jaunpur : जंगल में आग लगने से पेड़ व जंगली जीव जले