aligadh-news

अलीगढ़ , संवाददाता : समाजवादी पार्टी के महंगाई विरोधी प्रदर्शन के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब सिविल लाइन से कलेक्ट्रेट तक मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के नारे सुनाई दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण अनियमितताओं, महिलाओं के खिलाफ अपराध और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बादशाह खान ने किया।

प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह नायक, रामकुमार नागर, आचार्य पूरनमल प्रजापति, वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रधान, सरदार करतार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव आदि मौजूद रहे।

पैदल मार्च में पार्टी विरोधी व्यक्ति ने साजिश के तहत विवादित नारा लगाया है।
-लक्ष्मी धनगर, जिलाध्यक्ष, सपा