आगरा, संवाददाता : Agra News : आगरा के अछनेरा में डायल 112 में तैनात सिपाही ने किराए के मकान में रहने वाली किशोरी को अकेला पाकर अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर वह भाग गया। 13 दिन पहले की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर परिजन डीएम और पुलिस आयुक्त से मिले। तब प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया। घटना 31 जुलाई की शाम की है। कुकथला चाैकी क्षेत्र में एक परिवार किराए पर रहता है। उसी मकान में आरोपी सिपाही रामलखन भी किराएदार है। किराएदार की 16 वर्षीय किशोरी 31 जुलाई को घर में अकेली थी। शाम को सिपाही घर पहुंचा। उसने किशोरी को अकेला देखकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। सिपाही भाग निकला। किशोरी ने मां और चाचा को आपबीती सुनाई। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ थाना अछनेरा में तहरीर दी। आरोप है कि थाने से लेकर अधिकारियों के पास गई। मगर सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को उन्होंने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी मनीष बंसल से गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद आरोपी सिपाही रामलखन के खिलाफ थाना अछनेरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। सिपाही पर छेड़खानी का आरोप है। उसे निलंबित कर दिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। Post navigation चारो हत्यारों को फांसी, कोर्ट ने किया CM की सुपारी लेने वाले श्रीप्रकाश शुक्ला का जिक्र जज अंकल मम्मी ने पापा को मारा है, फांसी दो