नई दिल्ली, एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी 22 अक्टूबर को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2023 एक्ट्रेस के लिए प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक काफी जबरदस्त रहा है। बीते महीने सितंबर में एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा के साथ शादी की और इस महीने अक्टूबर में अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। परिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर उन्हें परिवार से लेकर दोस्त और फैंस तक हर कोई विश कर रहा है। अब परिणीति चोपड़ा के दोनों भाई शिवांग चोपड़ा, सहज चोपड़ा और उनकी चचेरी बहन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दिया हैं। भाई सहज और शिवांग ने ऐसे किया विशपरिणीति चोपड़ा के भाई सहज ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर उनके साथ शादी की कई तस्वीरें शेयर किया हैं। इन तस्वीरों के साथ सहज चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा ‘उस बच्चे को जो अब इतना छोटा नहीं है, वह बच्चा जिसे मैं परेशान करता हूं, जन्मदिन मुबारक हो दोस्त। इसके साथ ही सहज चोपड़ा ने भी अपनी बहन को खास तरीके से बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा की सगाई वाली तस्वीरें शेयर की और लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो दीदी, यह देखकर मेरा दिल भर आया कि यह साल आपके लिए क्या लेकर आया, जिस प्यार के आप हकदार थे वह आपको मिल गया’। प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया विशप्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं तिशा। आशा है कि आप आज और हमेशा बहुत प्यार और आनंद से घिरे रहेंगी’। Post navigation AUS vs PAK : शाहीन अफरीदी ने शाहीद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी Israel Hamas War : इजरायल – हमास गाजा के युद्ध में गाजा के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित