लखनऊ ,शैलेश पाल : शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल पहुंचीं श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की पहली रात मुश्किलों के बीच बीती। जिला जेल में रात के दौरान दोनों को ठीक से नींद नहीं आई। जेल सूत्रों के अनुसार, मच्छरों और जेल के माहौल के बीच दोनों बहनें रात में काफी देर तक जागती रहीं और आपस में बातचीत करती रहीं। देर रात दोनों अपने-अपने बिस्तर पर लेट गईं। रात में खाना खाने के बाद देर तक करती रहीं बातचीत जेल में पहली रात दोनों बहनों ने भोजन किया। इसके बाद वे घंटों बैठकर बातचीत करती रहीं। देर रात बिस्तर पर जाने के बावजूद उनकी रात बेचैनी में बीती। सुबह उठने के बाद दोनों ने नाश्ते में दलिया लिया और फिर नहाने चली गईं। जेल प्रशासन की ओर से उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। चालक तनवीर उर्फ दानिश भी रहा बेचैन उधर, श्रद्धा के चालक तनवीर उर्फ दानिश की पहली रात भी बेचैनी में बीती। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने रात में खाना तो लिया, लेकिन पूरा भोजन नहीं किया। हल्का भोजन करने के बाद वह लेट गया, हालांकि देर रात तक उसे नींद नहीं आई। जेलकर्मी तीनों बंदियों की निगरानी में मुस्तैद रहे। शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर उर्फ दानिश जेल में बंद हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अभी भी कॉन्फिडेंस….शायद बचने का भरोसा श्रद्धा अभी भी कॉन्फिडेंस से भरी है। उसको देखकर नहीं लगता कि वह इतने बड़े मामले में फंस चुकी है। शायद उसको भरोसा है कि उसके सर उसको अभी भी बचा सकते हैं। हैरानी ये है कि अभी भी वह उनको लेकर जुबान नहीं खोल रही। Post navigation 27 अक्टूबर तक सऊदी और 31अक्टूबर तक रियाद, सुरक्षा की दृष्टि से इंडिगो ने उड़ानें की रद