चेन्नई, डिजिटल डेस्क : शराब के शौकीन हैं तो अब आपको इसे पीने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। जी हां सरकार ने शराब पर नया कर लगा दिया है जिससे अब आपको अपने पसंद की बोतल खरीदने पर ज्यादा पैसे देने होंगे। तमिलनाडु सरकार ने ये फैसला लिया है। राज्य सरकार द्वारा संचालित तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) ने रविवार से पर्यावरण उपकर (environmental cess) लगाने का फैसला किया है। इस वजह से आपको शराब खरीदने पर अब 10 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। 10 रुपये ज्यादा देने होंगे टैक्स इस शुल्क के हिसाब से अब रिटेल आउटलेट्स पर भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) बीयर या वाइन खरीदने पर 10 रुपये का अतिरिक्त टैक्स देना पड़ेगा। शराब खरीदते ही पर्यावरण और सामाजिक कल्याण शुल्क तुरंत जुड़ जाएगा। इस वजह से कीमत बढ़ जाएंगी। जरूरी बदलाव के निर्देश जारी तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) के एक सर्कुलर का हवाला देते हुए, एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सप्लाई चेन से जुड़े सभी पक्षों जिनमें स्थानीय निर्माता और आपूर्तिकर्ता भी शामिल हैं उनको निर्देश दिया गया है कि वे तय की गई तारीख से नई कीमतें लागू करने के लिए अपने मूल्य ढांचे (प्राइसिंग स्ट्रक्चर) में जरूरी बदलाव कर लें। अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद अधिकारी ने बताया कि इस कदम से अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है, जिसका इस्तेमाल राज्य सरकार द्वारा संचालित पर्यावरण और सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चूंकि कल से नई कीमतें लागू होनी हैं, इसलिए तमिलनाडु के सभी जिलों में खुदरा दुकानें और लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठान नई कीमतों को लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। अधिक रकम ना वसूलने की चेतावनी उन्होंने कहा कि कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए TASMAC ने निर्माताओं और थोक डिपो को निर्देश दिया है कि वे QR कोड के साथ कीमतों की सही लेबलिंग सुनिश्चित करें। साथ ही, कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वे कोई भी अतिरिक्त या अनधिकृत रकम न वसूलें। इसके अलावा, वित्तीय रिकॉर्ड में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पांच क्षेत्रीय जोन में अलग-अलग बैंक खाते खोले गए हैं। बोतल लौटाने पर वापस मिलेंगे 10 रुपये TASMAC अधिकारी ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत, ग्राहक अब भी अधिकृत विक्रेताओं को खाली बोतलें वापस देकर अपने 10 रुपये वापस पा सकते हैं। Post navigation पोलैंड में तख्तापलट की कोशिश, प्रधानमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश को पद से हटाया तमिलनाडु में जेलब्रेक कांड पर CM सख्त, डिप्टी जेल अधीक्षक निलंबित