शिमला, संवाददाता : shimla-news : हिमाचल प्रदेश की लाहाैल घाटी में माैसम ने लंबे अरसे बाद करवट बदली। सोमवार सुबह रोहतांग दर्रा सहित अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि कोकसर, ग्रांफू सहित चंद्र घाटी में बर्फ के फाहे गिरे हैं। ताजा बर्फबारी के बाद घाटी ने सफेद चादर ओढ़ ली है। इससे क्षेत्र में शीतलहर तेज हो गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मंडी और बिलासपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर के भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र के आसपास और मंडी की बल्ह घाटी में देररात और सुबह के समय घना कोहरा छाने का अनुमान है। जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसममाैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 13 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 14 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है, उसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिली हुई है। Post navigation Vande Mataram ने देश को आजादी दिलाई- PM Modi Kangra News : बंजर जमीन पर की मेहनत तो दोगुनी हुई आमदनी