कानपुर, संवाददाता : Kanpur News : ट्रेन से ऑटो में लाद रहे थे 3 क्विंटल खोया, टीम देख छोड़कर भागे, कराया नष्टइसी दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंच गई। टीम को देखते ही व्यापारी खोया छोड़कर रेलवे लाइन पार कर भाग निकले। टीम ने बेहद गंदी बोरियों में भरा करीब तीन क्विंटल खोया कब्जे में लिया। जांच में दूषित होने पर टीम ने पूरा खोया नष्ट करा दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। दूसरी तरफ अन्य टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 16 खाद्य पदार्थों के नमूने इकट्ठा किए। इनमें मिश्रित दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, मिल्क केक स्वीट, पतीसा, रबड़ी, बर्फी, वनस्पति, घी, पनीर और कुंदा समेत अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। ये नमूने देवीपुरवा, घाटमपुर, हैरिसगंज, किदवईनगर, फिलखाना, शिवाला रोड, गुंजन विहार, कर्रही, बिल्हौर और अशोकनगर के प्रतिष्ठानों से लिए गए हैं। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। Post navigation रामायण ने रच दिया इतिहास, पहले दिन 100 करोड़ रुपये के साथ बनेगी दीवाली की ब्लॉकबस्टर ! अनुप्रिया पटेल तीसरी बार बनीं अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष