UP : दो दिन कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, अलर्ट जारी

lucknow-news

लखनऊ, संवाददाता : मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। पिछले दिनों अप्रैल जैसी गर्मी महसूस कर रहे लोगों को तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट रविवार को भी जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

शुक्रवार को बांदा में तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच गया था जो शनिवार को घटकर 38.4 डिग्री पर आ गया। प्रदेश में रविवार को तापमान में और कमी आने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 40 डिग्री पार कर गए तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू हुआ है जो मंगलवार तक जारी रहने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश में कई जगह एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश में बांदा में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर उरई में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा।

लखनऊ में आसमान में बादलों की आवाजाही के आसार

मौसम की रंगत आए दिन बदल रही है। एक सप्ताह पहले तक अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास दिला रहा मौसम शनिवार को बदला नजर आया। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही के आसार हैं। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई।

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का असर राजधानी तक पहुंचना मुश्किल है लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी के आसार हैं। सोमवार को भी यह क्रम जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

India’s cricketers will score 200 against New Zealand Designs of Mehendi for Karwa Chauth in 2024 Indian Women’s T20 World Cup Qualifiers Simple Fitness Advice for the Holidays Top 5 Business Schools in the World