Weather Updates : यूपी से लेकर बिहार तक वर्षा का अलर्ट

WEATHER-UPDATE

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : एनसीआर- दिल्ली समेत उत्तर भारत में एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इसके अतिरिक्त , उत्तर-प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज से अगले दो दिनों तक वर्षा का अनुमान है।

इन क्षेत्रो में होगी बर्फबारी
पहाड़ी क्षेत्रो में तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रो में आज वर्षा की उम्मीद है। पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा, में आज हल्की वर्षा हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का हिमालय क्षेत्र में दिखेगा असर
वेबसाइट स्काईमेट वेदर ने जानकारी दी है कि आज पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर असर डालेगा, इसके कारण से अगले दो दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *