नई दिल्ली. डिजिटल डेस्क : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक , उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 3 दिनों तक घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान से सटे पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, दक्षिण असम और त्रिपुरा में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार को दिल्ली में घना से मध्यम कोहरा छाया रहा और हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। जब कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 6-9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ती ठंड के बीच यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रशासन ने जिले में 6 जनवरी तक क्लास 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। 5 जनवरी तक ठंडा रहेगा भारत के ये क्षेत्रउत्तर भारत के अन्य हिस्सों जैसे पंजाब और हरियाणा में 5 जनवरी तक भीषण ठंड बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 जनवरी तक पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे बने रहने की संभावना है। वहीं, 3 और 4 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रो में सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है। Post navigation Israel : ड्रोन हमले में मारा गया हमास नेता सालेह IND vs SA : कोहली को सचिन से आगे निकलने के लिए बनाने होंगे इतने रन