उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा

WEATHER-UPDATE (11)

नई दिल्ली, न्यूज़ डेस्क : सर्द हवाएं घना कोहरा और ठिठुरन भरी सुबह कुछ ऐसे नजारे में दिल्लीवालों के दिन की शुरुआत हो रही है। पहाड़ों पर हो रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत इसके प्रकोप में है। दिल्ली से सटे इलाकों की भी यही हालात हैं। एनसीआर इलाकों में ठंडक बरकरार है। हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों पर घने कोहरे का सितम जारी है।

राष्ट्रीय राजधानी के तापमान की बात करें तो कई दिनों से हल्की ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बहुत अधिक होगा। इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में घने कोहरे को लेकर मिला IMD अलर्ट

दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई उड़ाने प्रभावित हुईं हैं। साथ ही हल्की ठंडी हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बहुत अधिक होगा। इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में पहली बार विजिबिलिटी जीरो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार में हल्की वर्षा की संभावना
बिहार के मौसम की बात करें तो राजधानी पटना समेत राज्य के मौसम का मिजाज कई दिनों के बाद बदला हुआ नजर आएगा। 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण नव वर्ष में दो व चार जनवरी को पटना सहित कई भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में वृद्धि का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूर्वी बांग्लादेश के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके कारण पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड जारी
उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड जारी है। गाजियाबाद, कानपुर समेत कई शहरों में आज सुबह कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ के बात की जाए तो यहां आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD ने यहां भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *